पंजाब

फूलों की खुशबू से महका फिरोजपुर रेल मंडल

Share now

फिरोजपुर। फिरोजपुर रेलवे स्टेडियम में रेलवे की ओर से 64 में अंतर मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें दिल्ली मंडल ने पहला, फिरोजपुर में दूसरा और अंबाला मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से रेलवे स्टेडियम में अंतर मंडली पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर रेलवे के फिरोजपुर अंबाला दिल्ली मुरादाबाद और लखनऊ मंडल लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में कुल 9 ग्रुप बनाए गए थे। वहीं, 5 सदस्य वाले निर्णायक मंडल ने प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं का चयन किया। निर्णायक मंडल में रेलवे की ओर से अनीता चौबे और शिखा चोपड़ा शामिल थी। वहीं अन्य 3 जजों में कृषि विज्ञान केंद्र फिरोजपुर के एसोसिएट डायरेक्टर जीएस औलख, हॉर्टिकल्चर विभाग फिरोजपुर के डिप्टी डायरेक्टर एन एस मल्ली और कृषि विज्ञान केंद्र की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर डिंपी रैना शामिल थीं।
प्रदर्शनी में विभिन्न तरह के फूल सजाए गए थे। इनमें सदाबहार ट्यूलिप सोनिया नागकेसर गुलाब चमेली डहेलिया आदि के पुष्प लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को फूलों और प्रकृति के सौंदर्य से अवगत कराने के साथ ही इनके संरक्षण के प्रति जागरुक करना था। प्रदर्शनी में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाले मंडलों के प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि नहीं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर फिरोजपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर नवीन कुमार व मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर रामवीर मौजूद थे। वही फूलों की महक से आकर्षित होकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे थे। रेलवे की इस प्रयास की लोगों ने जमकर सराहना की। उधर विजेता मंडलों की टीम के मालिकों और उनके इंचार्ज को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *