पंजाब

बड़ी-बड़ी सियासी पार्टियों ने भुलाया पर जन जागृति मंच ने मनाया चंद्रशेखर आज़ाद का जन्मदिन 

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

जालंधर में जन जागृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत चंद्र शेखर आज़ाद जी का जन्मदिवस किशनपुरा में मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ देश भक्ति का गीत गाकर किया गया इस अवसर पर मंच के चेयरमैन किशन लाल शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी वीरों के बदौलत भारत देश को आजादी मिली है इस आजादी को बरकरार रखना युवा पीढ़ी का कर्तव्य है और उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद पूरे जीवन आजाद रहे और उनके बलिदान ने देश के युवाओं के अंदर स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने की शक्ति अधिकतम कर दी थी और उन्होंने कहा कि यदि युवा मातृभूमि की सेवा नहीं करता तो उसका जीवन व्यर्थ है इस अवसर पर मंच के सदस्य करण चौहान ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारत माता के महान सपूत थे उनके नाम से ही अंग्रेजों में भगदड़ मच जाती थी हिंद के शेर चंद्रशेखर आजाद जी को कभी भूल नहीं सकते क्योंकि उन्होंने पूरा जीवन भारत माता की धरती के लिए समर्पित किया था आज युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चलकर सामाजिक बुराइयों को खाने के लिए आगे आना होगा इस अवसर पर जन जागृति मंच के महासचिव अजमेर सिंह बादल ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद सच्चे देशभक्त थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए लगा दिया इस अवसर पर आदित्य शर्मा नंदलाल रणवीर नन्ना राजविंदर सिंह गोगा मास्टर गुरनाम सिंह राजेंद्र शर्मा शिव कुमार दुग्गल अमित पठानिया सुरजीत सिंह मनजीत सिंह वरुण कुमार बलराज कुमार सुरजीत सिंह वरुण शर्मा ललित कुमार अखिलेश कुमार सुखविंदर सिंह संदीप तोमर नवीन शर्मा संजय पाराशर आदि भारी संख्या में युवा उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *