पंजाब

महीनों से जाम था सीवरेज, रोनी ने करवाई सफाई

सुशील तिवारी, जालंधर
वार्ड नंबर 66 के गोपाल नगर के लोगों को सीवर जाम की समस्या से वर्षों बाद निजात मिल पाई है। नवनिर्वाचित पार्षद दविंदर सिंह रोनी की पहल से यह संभव हो पाया है।
रोनी ने बताया कि पिछले काफी समय से मोहल्ले का सीवरेज जाम था जिसके लिए कई बार प्रयास किए गए लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। पार्षद बनने से पहले उन्होंने लोगों से वादा किया था कि वह पार्षद बनने के बाद इलाके की हर समस्या को पहल के आधार पर हल करवाएंगे। इसी कड़ी में पहले उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया और अब गोपाल नगर में जाम सीवरेज की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रयास किया। रोनी के प्रयास के बाद वाटर सप्लाई ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और जाम सीवरेज को साफ किया।
इस मौके पर पार्षद रोनी के साथ दीपक कुमार वीना रानी शकुंतला देवी कांता और चंचला समेत बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी मौजूद थे।
रोनी ने कहा कि वार्ड की हर समस्या का समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *