यूपी

बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में पीडीए की आवाज बुलंद कर रहे डॉ. अनीस बेग, बोले- अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट हों पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

कैंट विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. अनीस बेग पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) अभियान को मजबूत करने में जुटे हैं। सोमवार को जगतपुर तिराहा पर उनके नेतृत्व में पीडीए विचार गोष्ठी और स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। डॉ. अनीस बेग ने सभी का स्वागत करते हुए सामाजिक एकजुटता और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया।

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि पीडीए केवल चुनाव या राजनीति तक सीमित अभियान नहीं है, बल्कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज को सम्मान, अधिकार और बराबर की भागीदारी दिलाने की पहल है। समाज के हर वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के समान अवसर मिलने चाहिए। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान नहीं पहुंचेगा, तब तक तरक्की की बात अधूरी रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पीडीए की सोच और समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाएं। डॉ. बेग ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पीडीए समाज की आवाज उठा रही है। संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सभी वर्गों की भागीदारी के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है।

गोष्ठी में वक्ताओं ने महापुरुषों के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में ऋषि यादव, दिलीप वाल्मीकि, तसलीम अंसारी, चांद सकलैन, नीरज वाल्मीकि, गुड्डू वाल्मीकि, फय्याज अंसारी और अफसार हुसैन सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *