झारखण्ड देश

बीईईओ को 40 हजार रिश्वत लेते एसीबी टीम ने पकड़ा

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

बीइइओ महेंद्र प्रसाद को एसीबी धनबाद की टीम ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। महेंद्र प्रसाद धौड़ा राजकीय मध्य विद्यालय के समीप संकुल संसाधन केंद्र में सप्लायर मान बहादुर थापा से बिल पास करने के एवज में घूस ले रहे थे। इस दौरान एसीबी की टीम ने रंगे हाथ बीईईओ को पकड़ा और सीधे धनबाद लेकर चली गयी। विद्यालय मकोली में स्थित है।
एसीबी लगातार घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिसके कारण घूसखोरों में दहशत व्याप्त है। पिछले दिनों धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के जेई पीयूष कुमार को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। पीयूष कुमार बिल भुगतान के लिए 12 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *