झारखण्ड

कुड़ी बुरू सरना धोरोमगढ़ तीन दिवसीय मेले का शानदार आगाज

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित
पलामु पंचायत के छोटकीकुडी में सोमवार तीन दिवसीय 8 वां दिशोम सरना सांवता कुडी़बुरू धोरोमगाढ़ पूजा सह मेला शुरू हो गया। जिसका उदघाटन सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, वृजलाल हांसदा,मुखिया बेबी कुमारी, भाजपा नेता फुलचंद किस्कु, झामुमो नेता सोनाराम हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व पुजा अर्चना कर किया।। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि ताारकेश्ववर महतो ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति से जुड़ी है कुड़ीबुरू धोरोमगाढ़। इसे विकसत करनेे के लिए जनप्रतिनिधियोंं का हरसंभव प्रयास करना होगा। कहा कि कुड़ीबुरू धोरोमगाढ से संतालियोंं का गौरवशाली अतीत जुड़ा हुआ है। इस धर्म स्थल के प्रति संथालियों की असीम आस्था जुड़ी हुई है।

कुड़ीबुरू संथालियों का आराध्य देव है। संस्थापक वृजलाल हांसदा ने कहा कि आदिवासी मुलवासियोंं का आस्था कुड़ी पहाड़ से हर पुजा पाठ में कुड़ी बाबा व कुड़ी आइयो का आहवान किया जाता है। भाजपा नेता फुलचंद किस्कु वह झामुमो नेता सोनाराम हेम्ब्र्म ने कहा कि कुड़ीबुरू सरना धोरोमगढ मेला से हमारा समाज का संस्कृति, सभ्यता, प्रकृति रक्षा का सबसे बड़ा मिशाल है।

पुर्णिमा के दिन आज सैकडों श्रद्धालु पहाड़ के ऊपरी चोटी चढ़कर पूजा-अर्चना किया ओर मन्नत मांगी। इसके अलावे पहाड़ के तलहडी में बना देवस्थल पर बलि दी। महा प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष बालेश्वर हांसदा, सचिव रामलाल मरांडी, कोषाध्यक्ष राजेश हेम्ब्रम, संचालक बृजलाल हांसदा, प्रवक्ता मदन हेम्ब्रम, नायके दुर्गा किस्कू सचिव मदन हेम्ब्रम नारायण मरांडी, मुन्ना बेसरा, मनोज बेसरा, परमेश्वर, छोटेलाल मांझी, दुर्गा किस्कू, सुदंरलाल मरांडी, सागर मरांडी, रामेश्वर मरांडी, दिनेश हेम्ब्रम, बहादुर हेम्ब्रम, पुरन हेम्ब्रम, अमित मुर्मू, बिनोद मुर्मू, देवीलाल मुर्मू,झरीलाल हांसदा, भाजपा नेता मनोज कुमार महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *