झारखण्ड

फोन पर विवाहित महिला से अश्लील बातें करता था युवक, सामने आया तो महिला ने चप्पलों से पीटा, देखें लाइव वीडियो…

Share now

बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन 
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में आय दिन कोई ना कोई ऐसी घटना घटती रहती है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन जाता है। इसी तरह का एक मामला शुक्रवार को सोशल मिडिया पर खुब सुर्खियां बटोर रहा है। मामला है एक मनचले द्वारा फोन के द्वारा एक विवाहित महिला राजा बाजार नीचे टोला निवासी से अश्लील बाते करने का। महिला के अनुसार उक्त युवक द्वारा पिछले कुछ दिनों से फोन कर उससे अश्लील बाते किया करता था कई बार उसे समझाया बुझाया, डांट फटकार लगाई मगर वह अपनी आदत से बाज नही आ रहा था आखिरकार महिला ने उस मनचले को मिलने के लिए बुलाया और उसके आते ही महिला व उसके परिजनों ने उस युवक को चप्पलों और डंडो से जमकर धुनाई कर दी।

इस दौरान हो हल्ला सुन कर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए और लोगो ने भी मनचले पर हाथ साफ कर डाला। मामला स्थानीय थाने की जानकारी मे है या नही इस बात की पुष्टि नही हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगो ने बीच बचाव कर उस मनचले को वहां से भगा दिया नही तो उसकी और खातिरदारी होती।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *