झारखण्ड

मां का बुलावा आया मां शेरावालिए…मां शेरावालिए…

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल के लाल चैक स्थित त्रिलोचन मंदिर के स्थापना दिवस सह तीन दिवसीय रामचरित्र मानस यज्ञ के पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में माता के जागरण का आयोजन किया गया। सोमवार की सारी रात श्रोतागण गायक कलाकारों के मधुर भजनों पर सारी रात झूमने को विवश रहे। जागरण का दुर्गा मां का जोत जलाकर किया गया।

धनबाद से आये सुदेश सिंह के जागरण की टीम के कलाकारों में से बबलू बवाली, श्वेता तिवारी, सुरभि सिंह ने खोरठा, भोजपुरी, हिन्दी एवं नागपुरी में एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति की।

देखें वीडियो…

https://youtu.be/Og-duYy_Dkk

गायिका श्वेता तिवारी के द्वारा मां का बुलावा आया है… मां शेरावालिए की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालू झूमने एवं थिरकने को विवश हो गये। इसके अलावा के तेरे द्वार मां अंबे-जगदंबे, तेरे द्वार पे आया हूॅ..,चला जेइबा हो मईया के दुवरिया, शेर पर सवार होकर आयी है मां, हमसे भंगिया पिसाई हो गणेश के पापा सहित दर्जनों भजन प्रस्तुत किये गये।

इसके अलावे कलाकारों के द्धारा राम, सीता, कृष्ण व रूकमणी व मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत पर श्रद्धालूगण भाव विभोर हो गए। जागरण की टीम के अन्य कलाकारांे में मास्टर जुगनू, मुन्ना, रणधीर सिंह मौजूद थे। जबकि जागरण को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के विकास कुमार गुप्ता, गौरव कुमार, अमरजीत सिंह, मोती कुमार, मन्टू कुमार, मोनू कुमार, सोनू रजक, कल्लू कुमार, छोटू कुमार राम, कृृृष्णा सिंह, चंदू महतो, लक्ष्मण राम, सोनू कुमार, राहुल कुमार, भूली यादव, सुधीर राम, उमेश राम, रवि कुमार, रामलाल विश्वकर्मा, आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *