झारखण्ड

संतपाॅल स्कूल की दसवीं के विद्यार्थियों की दी गयी विदाई

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित संतपाॅल माॅर्डन स्कूल की दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को रविवार को विदाई दी गई। स्कूल की 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को विदाई दी। संतपाॅल माॅर्डन स्कूल की प्राचार्या नीतिका गायकवाड़ व प्रबंधक मधुकर गायकवाड़ ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा का महत्व बताया। संतपाॅल माॅर्डन स्कूल की प्राचार्या नीतिका गायकवाड़ ने विद्यार्थियों को मैट्रिक में बेहतर अंक लाने के टिप्स दिए।

इस मौके पर स्कूली विधार्थियों ने रंगारंग सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षक गौतमचंद्र पाॅल, देवेंद्र गौतम, श्रेष्ठ गायकवाड़, जैकलीन जोयसप, अनिता राज, कुमार अनीस सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *