झारखण्ड

अरमो में स्व. महतो मांझी तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बेरमो प्रखंड अंतर्गत अरमो पंचायत स्ति गंडके क्रशर मैदान में सोमवार को स्व. महतो मांझी तीन दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का उदघाटन सोमवार को बसपा के जिला उपाध्यक्ष अजय रंजन यादव, मुखिया मनीराम मांझी एवं पूर्व मुखिया बंटी उरांव ने संयुक्त रूप से खिलाडियों से परिचय प्राप्त व किकमार किया।

टुर्नामेंट का उदघाटन मैच एसटी क्लब चिरुबदर बनाम जूनियर सपोर्टिंग क्लब गंडके के बीच खेला गया। जिसमें काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले में एसटी क्लब चिरुबदर की टीम एक गोल से विजयी रहा। इधर, मुख्य अतिथि अजय रंजन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के.खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। इससे शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। खिलाड़ियों को हरसंभव मदद की बात कही। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के दर्जनों टीमें हिस्सा ले रही है।

https://youtu.be/RpDs4nQNjYc

इस मौके पर आदिवासी छात्र संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मुर्मू, विशुनलाल बेसरा, मल्लू यादव, रतनलाल यादव, मनोज यादव, सीताराम मरांडी, गणेश बास्के, मंझला मरांडी, बिनोद बेसरा सैकडो़ं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *