झारखण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी जेटली को श्रद्धांजलि

नावाडीह, रामचंद्र कुमार अंजाना 

स्थानीय प्रखंड भाजपा कार्यालय में गोविंद महतो की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में भाजपा के दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीससूत्री अध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि जेटली जी के निधन से न केवल भाजपा को बल्कि पूरे देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। वही जिला सचिव निर्मल महतो ने कहा कि अरुण जेटली जी ने अपने जीवन काल में अन्याय और अनीति के आगे कभी झुकने का काम नहीं किया।उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभा में सीताराम पांडेय, रमेश कुमार , बासुदेव गोप,मानस तूरी सहित कई गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *