झारखण्ड

सांसद ने किया बिनोद बिहारी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह बाजार टांड स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में रविवार को आजसू द्वारा आहुत 30 दिवसीय प्रखंड स्तरीय बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2019 का उदघाटन गिरीडीह आजसू सांसद चन्दप्रकाश चौधरी ,रामगढ जिले के चैयरमैन बह्मदेव महतो ,डुमरी प्रमुख यशोदा देवी ने संयुक्त रूप से खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर व किक मार कर किया। इससे पूर्व यहां स्व बिनोद बिहारी महतो व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली का दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो मे प्रतिभावान खिलाडी की कमी नही है जरूरत है उन्हे निखराने की ,इस प्रकार खेल प्रतियोगिता होने से गांव के खिलाडियों की प्रतिभा उभरेगी ओर ओर प्रखंड से लेकर जिला व राज्य स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकेगे।

उन्होने कहा कि नावाडीह स्टेडियम में फुटबॉल ,क्रिकेट टुनॉमेंट के अलावे स्कुली बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाऐगा। इस बिनोद बिहारी स्टेडियम को ओर अधिक विकसित करने हेतू पहल की जाऐगी। ताकि यहां जिला स्तर का भी खेल का आयोजन हो सके। इससे पूर्व यहां पेंक बनाम सहरिया के बीच उदघाटन मैच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बारबारी पर रही। अंत मे टाई ब्रेकर में पेंक की टीम ने 2 – 1 से सहारिया की टीम को पराजित किया। खेल समिति के अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख मोहन महतो ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल खेल झारखंड केसरी स्व बिनोद बाबु के जयंती पर 23 सितंबर को होगी। जिसमें सफल प्रतिभागी विजेता टीम को 51 हजार रुपया व उप विजेता टीम को 35 हजार रूपया देकर समानित किया जाएगा।

इस मौके पर खेल समिति के संरक्षक सह उपप्रमुख विश्वनाथ महतो ,मुखिया संध के जिला महासचिव गौरीशंकर महतो ,जीप सदस्य फूलमती देवी , टिकैत महतो ,नवीन कुमार ,भलमारा मुखिया देवानंद महतो ,आहारडीह के सुरैश महतो , आजसू के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष महतो , पूर्व उपप्रमुख अलाउद्दीन अंसारी ,नावाडीह पूर्व मुखिया किरण देवी ,प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो सचिव दौलत महतो , अर्जून महतो ,दीपु अग्रवाल , सुरैश महतो ,बीस सूत्री सदस्य बबन यादव , फुलचंद किस्कु ,करण किस्कु , गुड्डू पाण्डेय , बाबु महतो ,मंगर महतो , ,धानेश्वर ठाकुर , दिलीप तुरी , शिवा महतो ,चैतलाल महतो ,नरेश तुरी ,कन्हैया तुरी ,जगरनाथ महतो ,बाबुलाल रविदास ,रेफरी जगदीश महतो आदि मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *