झारखण्ड

लोकतंत्र की रक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत : भागीरथ शर्मा

Share now

रामचंद्र कुमार अंजना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित श्रमिक यूनियन कार्यालय परिसर में माकपा बेरमो लोकल कमिटी के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर मुख्य वक्ता सीटू के राज्य सचिव कामरेड भागीरथ शर्मा ने कहा कि आज लोकतंत्र बचाना सबसे बड़ी जरूरत है। तभी हम आजादी की रक्षा करने के साथ-साथ बाबा साहब के सपनों का भारत जिसमें समानता और भाईचारा हो, बना सकते हैं। यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें विरासत में मिली सामाजिक कमजोरियों, जो देश के विकास में सबसे बड़ी रोड़ा हैं, पर विजय पानी होगी ।

इसके अलावा सीटू के जिला उपाध्यक्ष कामरेड सुबोध सिंह पवार ने कहा बाबा साहब ने भारत की स्थिति को समझते हुए उसके अनुसार संविधान की रचना की जो विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। कामरेड श्यामबिहारी सिंह, अख्तर खान, विजय भोई, कमलेश गुप्ता, सुमित्रा देवी,प्रफुल्ल मेहता और कन्हाई शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इसके पूर्व बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। समारोह में टेकामन यादव, मंजू देवी, समीरानन्द, सी खलखो, रूपलालकमार,शुरेस राम,अलीम अंसारी, जय नाथ तांती,गणपति रविदास ,रेणु दास सहित सैकडों की संख्या में लोग शामिल थे। इसके अलावा ऊपरघाट गोनियाटो पंचायत के अन्तर्गत रविदास टोला जन चेतना युवा विकास समिति के द्वारा आयोजित डा. भीमराव अम्बेडकर के जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित जिप सदस्य टिकैत महतो, उपमुखिया पति मनोज कुमार महतो, देवनारायण महतो, विजय महतो, ईशवर तुरी, अब्दुल कासिम अंसारी, बिटु साव, रामकुमार मराण्डी, कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रदेव रविदास, सचिव विजयमल रविदास, कोषाध्यक्ष रामु रविदास, शिवनारायण रविदास, रामचंद्र तुरी, सुरेन्द्र तुरी, महेश रविदास, वार्ड सदस्य राजेश रविदास आदि साथ में झा मु मोर्चा बोकारो जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *