झारखण्ड

ऊपरघाट को उग्रवाद की हवा देकर विकास से वंचित रखा : अमर बाऊरी

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
राज्य के भू-राजस्व सह खेल मंत्री अमर बाऊरी ने कहा कि ऊपरघाट को उग्रवाद का हवा देकर एक साजिश के तहत जनप्रतिनिधियों ने विकास वंचित रखा। राजनेता नही चाहते थे कि यहां के लोग विकास की मुख्य धारा से जुडें। जिसके कारण ऊपरघाट विकास से महरूम रहा। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद लोगों को विकास से जोड़कर एक नयी दिशा दी जा रही है। यह बातें शनिवार को ऊपरघाट के कंजकिरो स्थित फुटबाॅल मैदान में आयोजित भाजपा का कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के मंत्री अमर बाऊरी ने कहा। राज्य के मंत्री अमर बाऊरी ने कहा कि 1994 में झारखंड राज्य अलग हो जाता, लेकिन तत्कालिन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के हाथों अपने-आप को आंदोलनकारी कहने वाले झामुमो ने गिरवी रख दिया।

वर्ष 2000 में तत्कालीन देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य की जनता की विकास के लिए बिहार से अलग कर झारखंड राज्य की स्थापना किया। लेकिन गठबंधन सरकार के कारण राज्य का पूरा विकास होने से वंचित रह गया था। 2014 में भाजपा की फुल बहुमत से सरकार बनने के बाद राज्य में विकास की गति बढ़ गयी। चार साल में पुरे राज्य में 19 हजार किमी लंबी सड़क बनाकर भाजपा सरकार ने इतिहास रच दिया है। हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कहा कि देश को हर गरीब को स्वाभिमान से जीने का हक-अधिकार है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्रनाथ मोदी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दें रहें है। ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड और खाना बनाने के गैंस-चूल्हा, बिजली, पानी सहित अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। 7 दिन 24 घंटा ग्रामीणों को बिजली मुहैया कराने के लिए राज्य भर सब-स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। सब-स्टेशन बनने के बाद नेशनल ग्रीड से सभी सब-स्टेशनों को जोड़ा जाऐगा। इसके बाद बिजली की समस्या समाप्त हो जाऐगी। कहा कि विकास, नीति, सिद्वंात की पार्टी भाजपा है। विकास के लिए भाजपा से युवा वर्ग जुडें और राज्य और क्षेत्र का विकास करने में अपनी भुमिका निभाए।

बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि डुमरी का विकास के लिए कमल फुल खिलाना होगा। डुमरी में मोदी लहर बह रही है। यहां पर विकास के एक सोच बनानी होगी। जन प्रतिनिधियों की इच्छा नही रहने के कारण विकास रूक गया है। हर दिन शिलान्यास व उदघाटन की खबरें देखने को मिलती है। लेकिन योजनाओं का काम गुणवता से नही की जा रही है। कहा कि राज्य में भाजपा सरकार को हटाने के लिए चोरों का गठबंधन हो रहा है। इससे बचना होगा और चोरों को सबक सिखाना होगा। इस गठबंधन में झामुमो भी शामिल है। कहा कि मोदी सरकार में योजना का लाभ सीधे लाभुकों को मिल रहा है। भाजपा के गौरीशंकर महतो ने कहा कि डुमरी विधायक जगरनाथ महतो शिलान्यास विधायक बन गए है। झामुमो जनता और पारा शिक्षकों को बरगला रही है। मिलन समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, महामंत्री निर्मल महतो, मोतीलाल महतो, इंद्रदेव महतो, रणबिजय सिंह, चेतलाल महतो, डेगलाल महतो, उदय अग्रवाल, गोबिंद महतो, लालचंद महतो, कमलेश महतो, पुरन महतो महतो, रघु मिर्धा, भैरव महतो, किशोर कुमार महतो, सुरेश महतो, गोबिंद महतो आदि ने भी संबोधित किया। मिलन समारोह में आजसू नेता किशोर कुमार महतो, भैरव महतो व कमलेश महतो सहित विभिन्न दलों के 200 कार्यकर्ता भाजपा पर आस्था रखते हुए शामिल हुए। समारोह में मुख्य रूप से अशोक कुमार महतो, बासदेव महतो, बिजय पांडेय, पंकज पांउेय, छोटी पांडेय, जानकी महतो, सुरेश प्रजापति, दिलीप महतो, विशाल महतो, रवि महतो, राजेंद्र सिंह, अयोध्या प्रसाद महतो, रोशनलाल तुरी, राजेश गिरी, पुरन महतो, दिलीप कुमार महतो, निरंजन अग्रवाल, जीबाधन तुरी, पुसन तुरी, गोपाल महतो, बिजय सिंह सहित सैकड़ों महिला-पुरूष उपस्थित थे।

पारा शिक्षकों ने मंत्री अमर बाउरी को दिखाया काला झंडा


राज्य सरकार के खेल व भु-राजस्व मंत्री अमर बाउरी बतौर मुख्य अतिथि जब समारोह में पारा शिक्षक के खिलाफ बोलने लगे तो काला झंडा दिखाकर अमर बाउरी मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसे मंत्री अमर बाउरी पारा शिक्षकों पर जमकर बरसे और बीच में ही भाषण छोड़कर मंत्री भी पांच मिनट तक नारेबाजी करने लगे। मंत्री अमर बाउरी पारा शिक्षकों के बारें में कहा कि पारा शिक्षक गुंडई वह डरा-धमकाकर मांग नहीं मानवा सकते। वार्ता के लिए बुलाया गया कि लेकिन पारा शिक्षक छुट्टी का मजा लंे रहा है। पारा शिक्षक दुसरे का एजेंट बना हुआ है। इनके हमदर्दों ने कहा था कि मांग नहीं मिला तो किरासन तेल उड़ेल लेंगे। कहां गया वह बयानबाजी। पारा शिक्षक 15 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं, जिनकी काबिलियत था उनका सरकार 45 हजार रुपए दें रहा है। जिससे पारा शिक्षक काफी आक्रोशित हो गए और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस के मुस्तैदी का भी असर पारा शिक्षकों पर नहीं पड़ा और काला झंडा दिखाने में सफल रहें। पारा शिक्षकों का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष हरि तुरी ने किया। मौके पर कहा कि मंत्री अमर बाउरी ने पारा शिक्षकों को अशोभनीय बात कही है जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। वार्ता की झुठी बात कह कर सरकार वाहवाही लुट रही है। वार्ता के लिए लेकर क्यो नहीं सरकार पत्र जारी करती है। इस मौके पर पारा शिक्षक विजय कुमार महतो, अजीत कुमार महतो, सरयु पाांडेय राजीव पांडेय, भूनेश्वर तुरी, जब्बार अंसारी, अनील प्रजापति, भीमलाल प्रजापति, बालगोविंद प्रजापति, चिंतामणी महतो, भागीरथ महतो,वरयाम सुंदर महतो मनोज सिंह, कुलदीप महतो, सहित कई पारा शिक्षक थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *