दिल्ली

जेल में बंद सोनू पंजाबन के भाई चला रहे थे सेक्स रैकेट, लड़की दिखा कर लेते थे एडवांस और फिर करते थे ये काम…

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
जेल में बंद जिस्मफरोशी के कारोबार की मलिका सोनू पंजाबन के भाई एस्कॉर्ट सर्विस चला रहे थे| वह वेबसाइटों पर एड देकर ग्राहकों को फंसाते थे और लड़ की दिखाकर एडवांस लेकर चलते बनते थे| सोनू पंजाबन के कहने पर उन्होंने एक गवाह को भी धमकाया था| पुलिस ने उसके दोनों भाइयों और उनके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि नेहरू प्लेस ईस्ट कैलाश और उसके आसपास के इलाकों में सोनू पंजाबन के भाई एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं| पुलिस ने एक सूचना के आधार पर जब एक गाड़ी को रोका तो उसमें 3 लोग थे। इन लोगों में सोनू पंजाबन के भाई विजय और संजय के अलावा उनका एक साथी रोहित भी था| पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एस्कॉर्ट सर्विस का ऐड देते थे और ग्राहकों को नेहरू प्लेस बुलाते थे| यहां वह ग्राहकों को लड़की दिखाते थे और एडवांस ले लेते थे| इसके बाद लड़की झगड़ा करके फरार हो जाती थी और आरोपी भी फरार हो जाते थे। अगर कोई ग्राहक उनसे बहस करता है तो वह हथियार दिखाकर उसे चुप करा देते थे| पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं| बता दें कि सोनू पंजाबन सेक्स रैकेट के मामले में फिलहाल जेल में बंद है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *