दिल्ली

राजनीति और बॉलीवुड में आम बात है कास्टिंग काउच : शत्रुघ्न सिन्हा

Share now

नई दिल्ली। बॉलीवुड की कोरियोग्राफर सरोज खान और कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता और वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कास्टिंग काउच पर बयान जारी किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि बॉलीवुड और राजनीति में कास्टिंग काउच आम बात है। उन्होंने कहा कि यह रीत पुराने समय से चली आ रही है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई बार समझौते करने पड़ते हैं। वह समझौते कई तरह के हो सकते हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान ने कहा था कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच है लेकिन यहां रेप करके छोड़ नहीं देते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि बॉलीवुड रेप के बदले काम देता है। इसके बाद कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ने कहा था कि बॉलीवुड ही नहीं संसद में भी कास्टिंग काउच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *