दिल्ली

विधायक विजेंद्र गुप्ता और पार्षद आलोक शर्मा के नेतृत्व में रोहिणी विधानसभा में निकली गांधी संकल्प यात्रा, सैकड़ों की तादाद में उमड़े लोग

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और विधायक विजेंद्र गुप्ता एवं वार्ड नंबर 59 के पार्षद आलोक शर्मा के नेतृत्व में रोहिणी विधानसभा में आज गांधी संकल्प यात्रा का शानदार आगाज हुआ| इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए| स्थानीय पार्षद आलोक शर्मा के कार्यालय से शुरू हुई यह संकल्प यात्रा लगभग 2 किलोमीटर का फासला तय करते हुए रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचकर समाप्त हुई| यात्रा का उद्देश्य आम जनता को पॉलिथीन के बहिष्कार के प्रति जागरूक करना एवं स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करना था| इससे पहले सुबह लगभग 8:30 बजे से ही भाजपा के विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता और नेता निगम पार्षद आलोक शर्मा के A3 स्थित कार्यालय में पहुंचने शुरू हो गए थे| 9:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखे हुए बैनर एवं तख्तियां लेकर यात्रा मार्ग पर निकल पड़े| विभिन्न बाजारों में लोगों को जागरुक किया और कपड़े के थैले बांटे गए.

यात्रा के शुभारंभ के मौके पर स्थानी पार्षद आलोक शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के जन्म के डेढ़ सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गांधी संकल्प यात्रा का आगाज किया था| इसका उद्देश्य लोगों को पॉलिथीन के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना एवं स्वदेशी को बढ़ावा देना है| उन्होंने कहा कि गांधी जी का भी यही सपना था| जिसे पूरा करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के चलते आज वार्ड नंबर 59 से यह गांधी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है|

यात्रा के दौरान रास्ते में हनुमान मंदिर पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया| वही यात्रा में शामिल विधायक विजेंद्र गुप्ता और निगम पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता हाथों में कपड़े के थैले लेकर चल रहे थे| इस दौरान लोगों को कपड़े के थैले बैठकर पॉलिथीन का बहिष्कार करने की अपील की गई| यात्रा के समापन पर विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पॉलिथीन हमारे पर्यावरण को प्रदूषित कर रही है| इसके नुकसान से आने वाली पीढ़ियों को बचाने और उन्हें एक साफ-सुथरा वातावरण देने के लिए इसका बहिष्कार करना अत्यंत आवश्यक है| उन्होंने आज की गांधी संकल्प यात्रा इस सफलता का श्रेय निगम पार्षद आलोक शर्मा निगम पार्षद चित्र अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता विजय प्रकाश पांडे सुरेश चौहान महेंद्र जैन और भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों को दिया| उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का आगाज शशि जी ने किया जो गैर सरकारी संगठन संपूर्ण के माध्यम से लोगों को पॉलिथीन का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित कर रही हैं और उन्हें कपड़े के थैले बांट रही हैं|

उन्होंने कहा कि शशि जी के इस आंदोलन की घोषणा जब लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तो यह देशभर का आंदोलन बन गया| उन्होंने कहा कि गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से इसे जन आंदोलन बनाना है| विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 1 दिन ऐसा आएगा जब प्लास्टिक की थैलियां ढूंढनी पड़ेगी| साथ ही उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की| उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 58 और वार्ड नंबर 7 में भी 12 और 18 अक्टूबर को यह यात्रा निकाली जाएगी| उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर इस यात्रा में शामिल होने और स्वदेशी अपनाने एवं प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की|

नोट – कार्यक्रम की कवरेज एवं एडवरटाइजमेंट के लिए हमें मोबाइल नंबर -7528022520 पर कॉल करें या वॉट्सएप करें.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *