यूपी

माता जी के जयकारे से गूंजा पांडाल

विकास द्विवेदी, पयागपुर

बहराइच जिले के थाना पयागपुर अंतर्गत ग्राम सभा हरदा सुमेरपुर में लगातार विगत 20 वर्षों से आज तक दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा जिस के संस्थापक या जन्मदाता उत्तम कुमार सिंह एडवोकेट व पंडित जवाहरलाल पान्डे किया गया था लेकिन गांव वालों का सहयोग और क्षेत्रवासियों का सहयोग बड़ा ही सराहनीय रहता है जिसके अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह उपाध्यक्ष/ कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एडवोकेट व पुजारी/जजमान जवाहरलाल पांडे जी हैं.

जब इस संबंध में हमारे रिपोर्टर विकास द्विवेदी द्वारा नव दुर्गा पूजा समित त्रि कोलिया के अध्यक्ष उत्तम सिंह से बात करने पर पता चला कि उत्तम सिंह द्वारा पिछले 20 वर्षों से अनवरत लगातार दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस उत्तम कार्य को सफल बनाने में क्षेत्रवासी व ग्रामवासी सहित माता के भक्तो द्वारा इस कार्य को सफल बनाने में तन मन धन से अनवरत जो कार्य करते चले आए हैं यह एक सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिससे क्षेत्र क्षेत्र के लोगों मैं खुशियों का माहौल बना हुआ है इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रधान सुमेरपुर धर्म सिंह विशाल सिंह विजय पाल सिंह आदि सैकड़ों हजारों की संख्या में भक्तजन एकत्रित होते हैं और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अयोध्या के महान पंडितों द्वारा व बरेली से आए हुए कलाकारों द्वारा झांकी प्रस्तुत की जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *