देश

बिहार : भाजपा लोजपा और जदयू में सीट बंटवारा फाइनल, पढ़ें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव?

नीरज सिसौदिया , नई दिल्ली
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बिहार की रार खत्म हो गई है| रविवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हुई बैठक के बाद सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगा दी गई| इस बैठक में जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह थे। बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीनों नेताओं ने बताया कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सीटों का बंटवारा सर्वसम्मति से तय कर लिया गया है| बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से 17 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी और 17 सीटों पर ही जनता दल यूनाइटेड अपने उम्मीदवार उतारेगा| वही राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में 6 लोकसभा सीटें आई हैं| इसके साथ ही राम विलास पासवान को एनडीए की तरफ से राज्यसभा भेजे जाने पर भी सहमति बनी है| प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामविलास पासवान और नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी से किसी भी प्रकार के मतभेद होने की खबरों से इनकार किया है| उन्होंने वर्ष 2019 में साथ मिलकर बिहार में जीत हासिल करने की बात भी कही| नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2009 में जब एनडीए मैं जदयू शामिल हुआ था तो 40 में से 32 सीटें बिहार में इस गठबंधन ने जीती थी| इस बार भी हम इतिहास दोहराएंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *