उत्तराखंड

लड़की ने मारा थप्पड़, लड़के ने जिंदा जलाया, गढ़वाल की लड़की ने दिल्ली में तोड़ा दम

नई दिल्ली, नीरज सिसौदिया
छेड़छाड़ के विरोध में एक लड़के को थप्पड़ मारना लड़की को महंगा पड़ गया| लड़के ने पेट्रोल डालकर लड़की को जिंदा जला दिया जिसने आज दिल्ली में दम तोड़ दिया| पुलिस ने आरोपी लड़के बंटी को गिरफ्तार कर लिया है|
जानकारी के मुताबिक ,बंटी ने पौड़ी गढ़वाल में बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा से छेड़छाड़ की तो छात्रा ने पलट कर उसे थप्पड़ मार दिया| यह घटना लगभग 2 साल पहले की थी| 2 साल से आरोपी छात्रा को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था| विगत 16 दिसंबर को उसने पेट्रोल डालकर लड़की को जिंदा जला दिया और उसकी मां को फोन करके कहा कि तुम्हारी बेटी को आग के हवाले कर दिया है अगर बचा सकती हो तो आकर उसे बचा लो| इसके बाद लड़की को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया वहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया| परिजन उसे लेकर दिल्ली पहुंचे और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया| जहां आज सुबह लगभग 11:00 बजे लड़की ने दम तोड़ दिया| प्रियंका रो रो कर बुरा हाल है और उनका कहना है कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही इसलिए आरोपी को भी फांसी की सजा होनी चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *