झारखण्ड

संत पाॅल मॉडर्न स्कूल में मनाया गया क्रिसमस 

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित संत पाॅल मार्डन स्कूल मेें शनिवार को स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदघाटन स्कूल की प्राचार्य नीतिका गायकवाड तथा प्रबंधक मधुकर गायकवाड ने संयुक्त रुप से किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि क्रिसमस के अवसर पर प्रभु यीशु मुक्ति दाता बनकर हमें प्रेम, शांति एवं भाईचारे का तोहफा लेकर हमारे बीच उपस्थित होते हैं। कहा कि इंसान का हृदय स्वार्थ, द्वेष, घृणा, क्रोध, मोह, माया से भरा हुआ है जिसके कारण हम यीशु के शांति का संदेश ग्रहण नहीं कर सकते हैं। यीशु हमारे जीवन में उन प्रवृत्तियों से मुक्ति दिलाने के लिए आकर संदेश देने का काम करते हैं।

प्राचार्य ने कहा कि हमें सभी धर्मों का आदर एवं सत्कार करनी चाहिए। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा कई मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे, मुन्ने बच्चों के द्वारा नृत्य के साथ यीशु की चरनी लाई गई।

समारोह में प्रभु के जन्म पर आधारित नाटक,क्रिसमस गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये गये। समारोह में शिक्षक श्रेष्ठ गायकवाड तथा जैकलीन जोसफ के द्वारा प्रभु यीशु से संबंधित गीत पेश किये गये। समारोह का संचालन श्रेष्ठ गायकवाड तथा जैकलीन जोसफ तथा धन्यवाद ज्ञापन मधुकर गायकवाड ने किया। समारोह को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों में गौतम चंद्र पाल, देवेंद्र प्रसाद यादव, एसएम राज, बीके मिश्रा, कैरोलीन मिश्रा, अंजू राय, नीशि पांडेय, सरिता, नीलिमा, रीना, प्रीति, नूतन दीप्ती, रेमंड मिंज, कुमार अनिश, राधा, सरोज कुमारी, नंदलाल महतो, एंथोनी खलखो, रजवंत कौर, रोमा, अंशू कुमारी, श्वाति आदि की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *