झारखण्ड

30 टन अवैध कोयला सहित ट्रक कोयला जब्त

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो एसपी चंदन कुमार झा के गुप्त सूचना पर बोकारो थर्मल पुलिस ने ओवरब्रिज से 30 टन अवैध कोयला सहित ट्रक को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखकर ड्राइवर, खलासी और धंधेबाज भाग गए। इस मामले में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि धंधेबाज मनोज महतो, राजेश महतो, देवानंद महतो व रोहित लाल उर्फ मन्टू यादव पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रहीं है।
बोड़िया बस्ती में ट्रक में लोड़ हुआ था : पिछलें कई दिनों से बोड़िया बस्ती से ट्रक में अवैध कोयला लोड़कर बाहर के मंडियों में ले जाने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रहीं थी। सूचना के आलोक में पुलिस एक टीम बनाकर कई दिनों से पकड़ने की फिराक में लगी थी, लेकिन हर बार धंधेबाज चकमा देकर निकल जा रहें थे। सोमवार की रात पुलिस ने कोनार नदी में बना ओवरब्रिज में घेराबंदी कर पकड़ लिया, लेकिन धंधेबाज सहित ड्राइवर, खलासी अंधेरे का लाभ लेकर भाग गए। इस अभियान में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, सअनि अनुप नारायण सिंह, मनोहर मंडल सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *