झारखण्ड

आदिवासी संस्कृति बचाने का संदेश देती है संताली जात्रा

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बेरमो प्रखंड के आरमो पंचायत के हथबजवा में आदिवासी मार्शल क्लब के तत्वाधान में संताली जात्रा का आयोजन किया गया। संताली जात्रा का उद्घाटन डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संताली जात्रा संस्कृति व सभ्यता से जुड़ी है। जात्रा सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि समाज में सुधार लाने के लिए भी जरूरी है। संताली समाज के लोगों से कहा कि संताली समाज में भी पश्चिमी सभ्यता का समावेश होता जा रहा है, लोग अपनी सभ्यता से दूर हटकर पश्चिमी सभ्यता को अपना रहे हैं, जो चिंता का विषय है। सभी को अपनी संस्कृति व सभ्यता पहचाननी होगी। जो विरासत में मिली है, उसे संजोए के रखने की जरूरत है। पश्चिमी सभ्यता से जुड़े गीत व संगीत को त्याग करने की बात कही। इसके बाद कलाकारों ने संथाली नृत्य गीत पर शानदार प्रस्तुत दी। जिसमें रात भर हजारों लोगों ने आनंद उठाया। रीतलाल टुडू के निर्देशन में सभी कलाकारों ने दर्शाकों को रातभर अपनी मधुर गीतों से बांधकर रखा। संथाली यात्रा के कलाकार विक्रम मरांडी, सोलोमा दीदी, पिंकी हांसदा आदि थीं। कार्यक्रम में मुखिया मणिराम मुर्मू, पूर्व मुखिया करमचंद मुर्मू, पंचायत समिति विश्वनाथ मांझी, रामचंद्र मांझी सहित सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *