झारखण्ड

4000 एडवांस दो, 1300 रुपये मानदेय लो

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल/नावाडीह

स्थानीय प्रखंड के भलमारा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कटघारा कोड 99  में स्वशक्ति ग्रामीण विकास संंस्था व जिया चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त रूप से बाल शिक्षा अभियान के तहत युवक-युवतियों की जांच परीक्षा का आयोजन किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त संस्थान के द्वारा पिछले माह से क्षेत्र में चर्चा है कि गरीब बच्चों को ट्यूशन के अनुरूप पढ़ाने वाले युवक को संंस्था की ओर से 1300 रूपये प्रोत्साहन राशि देने की बात है।वहीं चयनित युवक युवतियों से संस्था 4000/रू अग्रिम लेने का काम कर रही है। इसी के तहत रविवार को संंस्था के माध्यम से चयनित 50 युवक युवतियों आंगनबाड़ी केंद्र में एक कमरे मे बैगैर दरी जमीन मे बैठा कर परीक्षा लिया।इस संबंध में  फिल्ड आफिसर निमाय कुमार ने दूरभाष पर बताया कि रांची की संस्था है जो गरीब बच्चों के लिए प्रत्येक गाँव में एक शिक्षक नियुक्त कर रही है. इसी के तहत शिक्षकों की परीक्षा ली जा रही है। मौकेपर चंद्र देव महतो,भुवनेश्वर महतो,सुरेश शर्मा, स्वेता कुमारी, मंजू देवी, रेखा देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *