उत्तराखंड

बिरगुल के सुरेश चन्द्र जोशी को मिली पी.एच.डी की उपाधि

राजेंद्र भंडारी

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान , मानितविश्वविद्यालय मानव संसाधन विकास मन्त्रालय (भारत सरकार) नई दिल्ली द्वारा जोशी गाँव मंगलपुर के सुरेश चन्द्र जोशी पुत्र स्वर्गीय श्री चेतराम जोशी को संस्कृत संस्थान ने संस्कृत व्याकरण में शोध करने पर विद्यावारिधि( Ph.D) उपाधि प्रदान की है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने माता -पिता और गुरुजनों को दिया ।डा. जोशी ने बताया कि भविष्य में उनका उद्देश्य देववाणी संस्कृत भाषा का प्रचार – प्रसार करना है। और आधुनिक टैक्नोलाँजी के माध्यम से संस्कृत को जन जन तक पहूँचाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
डा. जोशी ने प्राथमिक शिक्षा बिरगुल तथा नवीं से आचार्य (M.A.) हरिद्वार से , बी.एड लखनऊ से , बी.एड और पीएच.डी उपाधि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान से प्राप्त की है । डा. जोशी यू.जी.सी नैट परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *