उत्तराखंड

पॉलीथिन के विरोध में पालिका ने चलाया अभियान, काटे चालान

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

नगर पालिका परिषद, टनकपुर द्वारा आज दिनांक 03.08.2018 को पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने हेतु नगर क्षेत्र टनकपुर में छापा मारा गया, जिसमें 07 लोगों का चालान कर रु० 11,000 (रुपया ग्यारह हजार मात्र) का जुर्माना वसूल किया गया और लगभग 5 किलो पॉलीथीन जब्त की गयी।चालान किये गये व्यक्तियों की सूची निम्नवत है।
1. मनोज कुमार पुत्र बेनीराम
2. तोताराम पुत्र रामगोपाल
3. शिवराज सिंह पुत्र प्रेम सिंह
4. बबलू राठौर पुत्र महेश राठौर
5. नरेश कुमार पुत्र विशन दत्त
6. विवेक कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह
7. अमृत पाल पुत्र अवतार सिंह
छापेमारी टीम में पालिका के ईओ जयवीर सिंह राठी, प्रधान लिपिक बसन्तराज चंद, कैलाश पटवाल, विनोद बिष्ट, अर्जुन सिंह, प्रकाश नेगी एवम पर्यावरण पर्यवेक्षक राकेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *