रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह के बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मे 10 वां शहीद गणेश महतो मेमोरियल फुटबॉल टुर्नामेंट के संघर्ष पूर्ण उद्घाटन मैच में टाई ब्रेकर के माध्यम से सावंता जुमित क्लब बिराजपुर (गिरिडीह) की टीम ने एस एस क्लब केशधरी (नावाडीह) एकादश को दो के मुकाबले चार गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।निर्धारित समय में दोनो टीम एक-एक गोल से बराबर रहने पर पनाल्टी के जरिये निर्णय लिया गया।
इससे पूर्व स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो ने मैच का उद्घाटन फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।वहीं शहीद गणेश महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट मौनव्रत धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर झामुमो के वरीय नेता यदु महतो, जिला सचिव जय नारायण महतो , उपाध्यक्ष बालेश्वर महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम पुकार महतो ललिता देवी,लालजी प्रसाद, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लोकेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो,भुनेश्वर महतो, सचिव सोना राम हेम्ब्रम ,भोलाराम महतो, जयनाथ महतो, जगदीश महतो, गणेश महतो पारो,तापेश्वर महतो, पंसस कुलदीप कुमार महतो सहित बहुत से खेलप्रेमी गणमान्य लोग मौजूद थे।