यूपी

दिल्ली में गीतकार उपमेंद्र सक्सेना काव्य -रत्न से होंगे सम्मानित

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

हिंदी भवन दिल्ली में आगामी 15 मई 2022 को अंतर्राष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘भारत के भारत रत्न’ का भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें देश- विदेश से 150 से अधिक साहित्यकार सम्मलित होंगें।
अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन द्वारा आयोजित इस समारोह में देश के ख्याति प्राप्त साहित्यिक, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों द्वारा काव्य ग्रन्थ का लोकार्पण किया जायेगा।
इस अवसर पर ग्रन्थ के सहभागी रचनाकार-उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट (बरेली) को काव्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
भारत रत्न महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है जिसमें 301 कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर ऑनलाइन काव्यपाठ किया था, उन्ही कवियों में से देश विदेश के चयनित 215 कवियों की रचनाओं को स्थान दिया गया है। इस ग्रन्थ में सम्पादन एवं संकलन की भूमिका अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय एवं महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने निभाई है।
निकष प्रकाशन, दिल्ली द्वारा ऐतिहासिक महत्त्व के इस ग्रन्थ को प्रकाशित किया गया है।
हिंदी साहित्य के इतिहास में पहली बार भारत रत्न प्राप्त विभूतियों को एक स्थान पर काव्य ग्रंथ के रूप में समेकित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इस काव्य ग्रंथ में अमेरिका, इंग्लैंड, नाइजीरिया, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, कुबैत,अफ्रीका,कनाडा,इंडोनेशिया, दोहा क़तर,ऑस्ट्रेलिया, आदि देशों सहित भारत के विभिन्न प्रांतों के रचनाकारों को स्थान दिया गया है।
इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिये संस्था के पदाधिकारीगण राज कुमार छापड़िया (मुंबई), अनुपमा पाण्डेय भारतीय (गाजियाबाद), ब्रज माहिर (फरीदाबाद), रजनीश स्वछंद (दिल्ली), देवेंद्र शर्मा देव(दिल्ली), गार्गी कौशिक(गाजियाबाद), डॉ रजनी शर्मा चन्दा (झारखंड), राजेश सिंह श्रेयस (लखनऊ), कुसुमलता कुसुम( दिल्ली), मैत्री मेहरोत्रा (गाजियाबाद), डॉ श्वेता सिन्हा (अयोबा अमेरिका) को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Facebook Comments

प्रिय पाठकों,
इंडिया टाइम 24 डॉट कॉम www.indiatime24.com निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता की दिशा में एक प्रयास है. इस प्रयास में हमें आपके सहयोग की जरूरत है ताकि आर्थिक कारणों की वजह से हमारी टीम के कदम न डगमगाएं. आपके द्वारा की गई एक रुपए की मदद भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है. अत: आपसे निवेदन है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार नीचे दिए गए बैंक एकाउंट नंबर पर सहायता राशि जमा कराएं और बाजार वादी युग में पत्रकारिता को जिंदा रखने में हमारी मदद करें. आपके द्वारा की गई मदद हमारी टीम का हौसला बढ़ाएगी.

Name - neearj Kumar Sisaudiya
Sbi a/c number (एसबीआई एकाउंट नंबर) : 30735286162
Branch - Tanakpur Uttarakhand
Ifsc code (आईएफएससी कोड) -SBIN0001872

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *