झारखण्ड

ऊपरघाट वन क्षेत्र में 3 लाख पौधे लगेंगे : कुलवंत सिंह

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ऊपरघाट के पेंक, कोठी व नावाडीह कला में वन विभाग 3 लाख पौधा रोपण करेंगी। जिसको लेकर बुधवार को बोकारो के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक कुलवंत सिंह, बोकारो वन संरक्षक सतीशचंद्रा राॅय, डीएफओ डाॅ. पीआर नायडू व बेरमो रेंज अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने दौरा किया। दौरे के क्रम में कोठी-मुंगो स्थित पौधशाला, पेंक व नावाडीह कला में वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेंक में निर्माणाधीन वन समिति भवन का निरीक्षण किया। इसके अलावे विभिन्न जंगलों में बनाय जा रहें टेंच का भी निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक कुलवंत सिंह ने वन विभाग के कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में 3 लाख पौधा रोपन इस क्षेत्र में होनी चाहिए। पौधशाला का रख-रखाव में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते। वन विभाग के अधिकारियों ने इसके वन सीमा की जांच नक्शा से किया। बेरमो रेंज पदाधिकारी ने बताया कि ऊपरघाट के विभिन्न इलाकों में फलदार, छायादार के अलावा सागवान, शीशम, आम, आंवला, शरीफा, महुआ, सखुआ का पौधा लगाया जायेगा। इसके लिए जगह-जगह पर जोर-शोर से गढ्ढा खुदाई व टैंच कटिंग का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *