झारखण्ड

गोमिया : जुआ अड्डा पर रेड, तीन शख्स चढ़े पुलिस के हत्थे

गोमिया। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया। देर रात प्रखण्ड के होसिर के तेतरिया टांड के समीप सुनसान जगह पर छापेमारी कर तीन जुआरी मनोज कुमार साव, बाबूलाल प्रसाद एवं प्रशांत कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
जुआ अड्डा के समीप खड़े 9 मोटरसाइकिल एवं 18 हजार 340 रुपये नगदी सहित 3 मोबाइल व ताश के पत्ते बरामद कर लिया। इस संबंध में गोमिया थाना में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त छापामारी की गई है।
पुलिस को देखते ही अन्य जुआड़ी अंधेरा का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन जुआड़ी को गिरफ्तार कर लिया और 9 मोटरसाइकिल सहित नगदी भी जब्त किया गया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि  क्षेत्र में किसी भी कीमत में अवैध कोई भी धंधा चलने नहीं दिया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा शख्त कारवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, एएसआई रमेश हांसदा, प्रदीप टोप्पो सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *