झारखण्ड

बेरमो : न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा का जोनल कमांडर सहित दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बोकारो एसपी चंदन कुमार झा के गुप्त सूचना पर बेरमो डीएसपी सतीशचंद्र झा के नेतृत्व में बोकारो थर्मल पुलिस ने एनएसपीएम न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा के सुप्रीमो सह जोनल कमांडर के अलावे एक अन्य को उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के निशानदेही पर पुलिस ने ऊपरघाट के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के चमगढ़वा नदी किनारे से जमीन के अंदर छुपाए गए कई हथियार भी बरामद किया है। गिरफ्तार जोनल कमांडर रमेश करमाली उर्फ रंजीत जी और गिरोह के प्रमुख सदस्य महेंद्र ठाकुर की गिरफ्तारी हुई है। दोनों के पास से पुलिस ने ऑटोमेटिक पिस्टल, दो देसी कट्टा, मैगजीन, कार्बाइन, पिट्ठू और पुलिस की वर्दी बरामद की है।


जारंगडीह रेलवे साइडिंग और डीवीसी ऐश पौंड़ गोलीकांड में शामिल थे उगवादी : बोकारो एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग और डीवीसी ऐश पौंड़ गोलीकांड में शामिल थे। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रहीं थी। इसके अलावे गिरीडीह और हजारीबाग के विभिन्न थानों के कई मामलों में अभियुक्त है। रमेश करमाली के विरूद्व हजारीबाग, गिरीडीह व बोकारो के विभिन्न थानों में 12 मामलों में नामजद अभियुक्त है। इसके अलावे महेंद्र ठाकुर पर बोकारो के विभिन्न थानों में 16 मामलों पर अभियुक्त है।
क्या-क्या मिला है : तीन कारबाईन, एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो मैगजीन, 7.65 एमएम का 9 कारतूस, एक बाइक, छह मोबाइल, सीआईएसएफ सहित अन्य वर्दी, पिठ्ठु व पर्चा भी बरामद किया गया है।


अभियान में शामिल थे : बेरमो डीएसपी सतीशचंद्र झा, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, गोमिया थाना प्रभारी आशिष खाखा, कथारा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार, पुअनि संदीप कृष्णा, अजय कुमार यादव, बिंक्रात मुंडा, प्रभाष कुमार बर्णवाल सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *