झारखण्ड

25 कराटेबाजों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के तत्ववधान में बोकारो थर्मल बोकारो क्लब में दो दिवसीय कराटे शिविर में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए 25 कराटेकारों का चयन किया गया। जिसमें बोकारो जिला के विभिन्न प्रखंडों बोकारो थर्मल, कथारा, गोमिया, ललपनिया, पेटरवार, फुसरो, जरीडीह, चंद्रपुरा, दुग्धा के ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षण शामिल हैं। इस कराटे प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप लाल एवं निलेश भगत  के द्वारा लिया गया। जिसमे विभिन्न मुद्राओं समेत सीतय काता , बसा- दाई , सियोंनचिन , अनाको , आनन,  कोसा- कोनाशो का प्रशिक्षणों से कराटेकारों को गुजरना पडा। सेसाई  महादेव गोप ने बताया कि इस कराटे प्रशिक्षण में शिविर में चयनित  कराटे छात्रा- छात्राओंं को आगामी 6 , 7 ,एवम 8 अप्रैल को कराटे ड्डू  एसोशिएशन ऑफ झारखण्ड ‘राज्यस्तरीय कराटे चैंंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। शिविर में चयनित कराटेबाज नकुल यादव, पूनम कुमारी, नीरज रविदास, प्रियंका कुमारी, सुनीता कुमारी, सुषमा कुमारी, पंकज कुमार यादव, सुमित कुमार महतो, रिंकु कुमारी, कुसूम कुमारी, पायल कुमारी, विक्रम कुमार साव, आदित्य साहू, राजेश रविदास, निशा मुर्मू, कुमार अभिनंदन, ऋतुराज विधार्थी सहित 25 कराटेबाज शामिल है। इस प्रशिक्षण शिविर में सहयोगी  प्रशिक्षक नकुल कुमार यादव , विक्रम कुमार साव , पंकज यादव महिला प्रशिक्षक सुनीता कुमारी , प्रियंका कुमारी , पूनम कुमारी , सुषमा कुमारी , ओम प्रकाश पूर्ववे , नीरज कुमार आदि शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *