झारखण्ड

ऊपरघाट : 11 अपराधी, तीन मोटरबाइक सहित पांच किलो कापर बरामद

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के विभिन्न इलाकों में गुप्त सुचना के आधार पर बोकारो थर्मल व पेंक-नारायणपुर पुलिस ने छापामारी कर 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर तीन चोरी के मोटरबाइक ओर पांच किलो कापर व कटर बरामद किया है। इस संबंध में बताया जाता है कि गिरफ्तार सभी अपराधी ऊपरघाट के आदिवासी है। ऊपरघाट के पोखरिया पंचायत के अम्बाचुआं में किसी बडी अपराध की योजना बना रहे थे। जिसकी सुचना पुलिस को मिल गयी। सुचना के आलोक में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी परमेश्वर ले मांगी, पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से छापामारी कर 11 अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस इसे बडी सफलता मान रही है। पुलिस का मानना है कि आए दिन बोकारो थर्मल व ऊपरघाट के विभिन्न वारदातों में गिरफ्तार सभी अपराधी शामिल थे। गिरफ्तार कामेश्वर हेम्ब्रोम, कालूराम किस्कु ,मुन्ना हेंब्रोम, नीरज हासदा सुखलाल सोरेन, रूपलाल हेब्रोम, सुरेंद्र मुर्मू, सेवाराम ,चुनाराम ,मुकेश मांझी, रामचंद्र किस्कु आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *