झारखण्ड

ऊपरघाट : माओवादियों ने दी दस्तक, बैनर-पोस्टर टांगे, ग्रामीणों में दहशत

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो अनुमंडल के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट में माओवादियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। गुरूवार की रात माओवादियों ने ऊपरघाट के विभिन्न इलाकों में जल, जंगल व जमीन पर अपना अधिकार पाने को लेकर ग्रामीणों को हथियार उठाकर लडाई लडने की अपनी किया है। बताया जाता है कि माओवादी बुधवार की रात पिलपिलो मोड, बुडगड़ा, नारायणपुर, पेंक सहित कई जगहों पर जल, जंगल व जमीन को अपना अधिकार को लेकर हस्तलिखित बैनर टांग कर पुलिस की नींद हराम कर दिया है। क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। माओवादियों द्वारा बैनर टांगने की सूचना पर पेंक-नारायणपुर पुलिस हरकत में आयी। और अभियान शुरू किया। हालांकि पुलिस को किसी भी प्रकार की सफलता हाथ नही लगी है। इस बात से साफ हो गयी है कि पेंक-नारायणपुर पुलिस की खुफिया नेटर्वक डेड हो गयी है। माओवादी आराम से जहां-तहां बैनर टांग कर आराम से निकल जा रही है। और पुलिस को पता भी नही चलती है। ऊपरघाट में नक्सलियों द्वारा बैनर टांगने के बाद पुलिस हाथ-पैर मार रही है। सच बात है कि क्षेत्र में एक सप्ताह से नक्सली गतिविधि बढ़ी है। और पुलिस शांति समिति में कोयले के धंधेबाजों के साथ बैठक कर रही है। थानेदार छोटेलाल पासवान के थाना में पोस्टिंग के बाद ऊपरघाट में पुलिसिया गतिविधि एकदम सा चरमरा गयी है। जिसका नतीजा है कि नक्सली कही भी, जब चाहें, तब बैनर टांग कर निकल जा रहा रहें है। थानेदार छोटेलाल पासवान ने कहा कि इस मामले में बाद में बात करेंगे। अभी एक अभियान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *