झारखण्ड

दुग्दा में बंद दो आवासों में ताला तोड़कर लाखों की चोरी

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
दुग्दा थाना क्षेत्र के न्यू बीसीसीएल कॉलोनी में दिलीप सिंह और ऑफिसर्स कॉलोनी में जेपी यादव के बंद पड़े आवास का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी के घटना को अंजाम दिया। दिलीप सिंह पेशे से बीसीसीएल कर्मी है। दिलीप सिंह जब ड्यूटी गए थे तभी उनके बंद आवास पर घटना घटी। वह ड्यूटी से शाम को घर लौटे तब उनके आवास का ताला टुटा हुआ था। उन्होंने घर में छानबीन की तो उन्हें मालूम चला की उनके घर चोरी हुई है। वहीं घटना के बाद से दिलीप सिंह और उनका परिवार काफी भयभीत है। चोरो ने नगद 80 हजार नगद, एक सोने की मूर्ति व अन्य जेवरात ले गये।
वहीं दूसरी घटना जेपी यादव का है, जेपी यादव शादी समारोह में शामिल होने के लिए आवास बंद कर बनारस गए हुए है और अपनी आवास की देख रेख करने के लिए एक व्यक्ति को जिम्मा सौप गए थे। जब वह रात को आवास में सोने के लिए गया तो आवास का ताला टुटा और घर में चोरी हुआ देखा, उन्होंने इसकी जानकारी गृह स्वामी को दी। उक्त आवास से कितनी की चोरी हुई है यह गृहस्वामी के आने के बाद ही पता चलेगा। वहीं मामले के बाद से कॉलोनी वासी काफी भयभीत हैं। पूर्व में भी थाना क्षेत्र के बीसीसीएल के क्वार्टरों और निजी आवासों में चोरी और डकैती हो चुकी है। लेकिन इसका उत्भेदन पुलिस आज तक नहीं कर पाई है। वही कॉलोनीवासी बढती चोरी और डकैती से डरे हुए है और सुरक्षा की गुहार लगा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *