झारखण्ड

टेबल टेनिस टूर्नामेंट में बोकारो थर्मल बना ओवरआॅल चैम्पियन

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

स्थानीय बोकारो क्लब में 34 वां अखिल टेबल टेनिस 2017-18 प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। जिसमें डीवीसी बोकारो थर्मल की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियन बनी। वहीं, रनर चंद्रपुरा की टीम रही। एकल मुकाबले में बोकारो थर्मल की टीम ने चंद्रपुरा की टीम को 3-1 से पराजित किया। फाइनल समारोह को संबोधित करते हुए डीवीसी के डीजीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खिलाडियों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। हर-जीत खेल का दो पहलू हैं। हार से खिलाडियों को निराश नहीं होना चाहिए। और फिर से तैयारी में जुट जाना चाहिए।

टूर्नामेंट में डीवीसी यूनिट के मैथन, हजारीबाग के अलावा चंद्रपुरा व बोकारो थर्मल की टीमों ने भाग लिया। रेफरी की भूमिका में जी. डब्लू डेविड, इंद्र कुमार सिंह थे। इस मौके पर अपर निदेशक एसके मिश्रा, उप निदेशक ए चंद्रा, दिलीप कुमार, रविंद्र कुमार, शाहिद इकराम, सुब्रन्तो पाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *