झारखण्ड

गोमिया में पत्रकारों ने गरीब बच्चों में बांटे गर्म कपड़े 

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
कड़ाके की ठंड को देखते हुए गोमिया प्रखंड के स्वांग दक्षिणी पंचायत अंतर्गत गांधी ग्राम में मंगलवार को गरीब बच्चों के बीच गोमिया के पत्रकार पंकज पांडेय के नेतृत्व में गर्म कपड़े का वितरण किया गया। इस दौरान गांधी ग्राम के 50 गरीब बच्चों को गर्म कपड़े दिए गए। फेथाई तुफान के कारण अचानक ठंड बड़ जाने के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे समय में आम तौर पर बुजुर्गों एवं अन्य लोगों को कई स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सरकार द्वारा कम्बल आदि का वितरण किया जाता है लेकिन बच्चों को कोई सुधी नहीं लेता है। इसलिए बच्चों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद और बच्चों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया जाएगा। मौके पर पत्रकार,पंकज पांडेय, कुलदीप कुमार, राजकुमार , अनंत कुमार , बाबी राज सहित सुधीर कुमार, सुनील लहरी,बद्री प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *