झारखण्ड

सावन सोमवारी में निकाली गयी कलश यात्रा

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंंजाना
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के पिपराडीह में सावन सोमवारी को लेकर शिव भक्तों ने जल यात्रा निकाली। जल यात्रा स्थानीय शिव मंदिर से शुरू होकर दुमूहान नदी पहुंची। वहां आचार्या चंद्रिका पांडेय के द्वारा मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात अंधुवा होते हुए शिव मंदिर पहुंचे। वहां पर भगवान शिव का महा जलाभिषेक किया गया।

कलश यात्रा में पिपराडीह, अंधुवा, खैरागढ़ा, टैहरवासीरी के सैकडो़ शिव भक्त महिला-पुरूष, बच्चे व कन्या कुंवारियों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा में शिव भक्तों के द्वारा बोल बम का नारा है… शिव एक ही सहारा है, जय महाकाल, हर…हर महादेव के जयकारों से दुमूहान नदी सरोवर हो गया। शिव भक्तों के जगह-जगह ग्रामीणों ने शरबत की व्यवस्था कर रखा था।

ग्रामीणों बताया कि इस गांव में धर्म के प्रति आम लोगांें में भक्ति भाव को जागृत करने के उदेश्य से पूरे गांव में सामूहिक रूप से सावन सोमवारी को जल यात्रा का आयोजन किया गया था। शिव जी का जलाभिषेक के बाद महा प्रसाद का वितरण किया गया। जल यात्रा में जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, डुमरी प्रखंड प्रमुख यशोदा देवी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, आजसू प्रंखडध्यक्ष मिसरीलाल महतो, उपाध्यक्ष जगरनाथ महतो, जगदीश महतो, झब्बूलाल महतो, फागुन तुरी, नंदलाल महतो, सीताराम महतो उर्फ बादल, खुशी महतो, नारायण महतो, दिलचंद ठाकुर, अशोक कुमार महतो, नारायण महतो, पोखलाल तुरी, कुलेश्वर महतो, कुमार अभिनंदन कुमार, रामचंद्र कुमार अंजाना, रेखांकित रोशनी, आदित कुमार, तन्नु श्री सहित सैकड़ों श्रद्वालु शामिल थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *