उत्तराखंड

गढ़ीगोठ कैनाल के पास नहर में डूबा बाइक सवार

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
गढ़ीगोठ कैनाल की नहर पर शॉर्टकट के चक्कर में एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसके नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज प्रातः ग्रामीणों ने देखा कि एक मोटरसाइकिल यूके 03, 8027 पुल के किनारे नहर में साफ सफाई करने वाली पटरी पर पड़ी है. जहाँ पर साइकिल, मोटरसाइकिल व पैदल चलना मना है लेकिन शार्टकट के चक्कर में कई लोग अपनी जान दे चुके हैं. अभी तक मोटरसाइकिल के मालिक ललित श्रीवास्तव उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी बनबसा का पता नहीं चला है. वह पूर्व में नाई का कार्य करते थे. आशंका जताई जा रही है कि डूबने से उसकी मौत हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *