उत्तराखंड

वन दारोग़ा की सीधी भर्ती के विरोध में किया प्रदर्शन

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
टनकपुर चंपावत वन विभाग के वन बीट अधिकारियों ने सरकार द्वारा 33% वन दारोगा की सीधी भर्ती के विरोध में आज दूसरे दिन भी लगातार कार्य बहिष्कार जारी रखा तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आपको बताते चलें कि इससे पूर्व में दारोगा की भर्ती की वन दारोगा कि भर्ती की जाती थी उसमें से 33% पद वन बीट अधिकारियों को प्रमोट करके भरे जाते थे किंतु वर्तमान सरकार ने 33% भर्ती को भी सीधी भर्ती में कर दिया गया है और साथ ही साथ वन रक्षक से प्रमोशन पर 10 साल की बाध्यता लगा दी. इन दोनों गलत निर्णयों के विरोध में वन बीट अधिकारी एवं वन विभाग के अन्य कर्मचारी टनकपुर एवं जनपद चंपावत मुख्यालय में 2 दिन से धरने पर बैठे हैं. टनकपुर में अध्यक्ष महेश अधिकारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें हरीश जोशी, राकेश शाह, सुरेंद्र सामन्त, सुरेश कुमार, तृप्ति धमाल, भरत नेगी रेवा धर जोशी आदि लोग बैठे. वही चंपावत वन प्रभाग में हरीश नयाल के नेतृत्व में उषा बिष्ट, सुंदर सामन्त, रमेश सिंह बोहरा आदि बैठे. उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार 26 मार्च तक इनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो 27 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *