India Time 24
उत्तराखंड

बैराज की जाली में फंसी मिली तीन दिन से लापता युवक की लाश

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
पिछले 3 दिनों से लापता युवक को आज मृत अवस्था में बरामद किया गया है। इमली पड़ाव निवासी महेश शर्मा का शव आज बैराज पुल की जालियों में फंसा मिला.
जानकारी के मुताबिक, लाल इमली पड़ाव निवासी महेश शर्मा पुत्र नत्थू लाल शर्मा करीब 3 दिन पहले एमए का पेपर देने खटीमा महाविद्यालय गया था किंतु फिर वह घर नहीं लौटा. उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था. पुलिस तथा घरवाले उसकी काफी तलाश कर रहे थे किंतु वह कहीं भी नहीं मिला. आज सुबह पुल की जालियों में एक शव के अटके होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. शव को बाहर निकल पुलिस ने उसकी पहचान 23 वर्षीय महेश शर्मा पुत्र नत्थू लाल शर्मा निवासी इमली पड़ाव के रूप में की. पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई कर शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *