झारखण्ड

ईसमा कराटे का प्रशिक्षण शुरू

 रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के तत्वावधान में बोकारो थर्मल बोकारो क्लब में दो दिवसीय कराटे शिविर का शुभारंभ किया गया । जिसमें बोकारो जिले के बिभिन्न प्रखंडों बोकारो थर्मल , कथारा , गोमिया , ललपनिया , पेटरवार, फुसरो , जरीडीह , चंद्रपुरा , दुग्धा के ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षु शामिल हुए. इस कराटे प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप लाल एवं निलेश भगत  के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें विभिन्न मुद्राओं समेत सीतय काता , बसा- दाई , सियोंनचिन , अनाको , आनन,  कोसा- कोनाशो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । सेसाई  महादेव गोप ने बताया कि इस कराटे प्रशिक्षण में शिविर के प्रशिक्षकों द्वारा 1 अप्रैल को सूची जारी किया जाएगा जिसमे ‘ कराटे छात्राओ को आगामी 6 , 7 एव 8 अप्रैल को कराटे ड्डू  एसोसिएशन।ऑफ झारखण्ड ‘ राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे । इस प्रशिक्षण शिविर में सहयोगी  प्रशिक्षक नकुल कुमार यादव , विक्रम कुमार साव , पंकज यादव महिला प्रशिक्षक सुनीता कुमारी , प्रियंका कुमारी , पूनम कुमारी , सुषमा कुमारी , ओम प्रकाश पूर्ववे , नीरज कुमार आदि शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *