देश मुंबई मेट्रो

11 वर्षों से साईं भक्तों की सेवा कर रहा शेलके पाटिल परिवार

विजय एन शिंदे, शिरडी
शिरडी का एक परिवार पिछले करीब 11 साल से साईं भक्तों की सेवा कर रहा है. भगवान साई राम के मुख्य धाम साईं नगर शिरडी में रामनवमी से प्रारम्भ हुए महोत्सव में भी यह परिवार पूरे तन मन से सेवा में लगा है.


बता दें कि इस महोत्सव में अब तक लाखों भक्त साईं दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं तो वही भक्तों खास कर दूर-दराज से पैदल आने वाले भक्तों की सेवा करने वाले लोगों की भी कमी नहीं है. ऐसा ही उदाहरण है साईं भक्त शेलके पाटिल परिवार जो पूरी लगन के साथ हर साल महाभण्डारे का आयोजन करता है जिसमें उनका पूरा परिवार ही नहीं अन्य लोग भी हाथ बंटाते हैं. महाभंडारे के लिये भोजन पहली रात से बनना शुरू हो जाता है और भंडारा सुबह 9 बजे शुरू हो कर रात्रि 12 बजे तक चलता है. साथ ही इस आधुनिक युग में भी भक्तों के स्वाद को ध्यान में रखकर पूरा भोजन लकड़ी के चूल्हों में बनाया जाता है.

शेलके परिवार की साईं भक्तों की सेवा का यह सिलसिला पिछले 11 वर्षों से लगातार जारी है. इस एक दिवसीय महाभण्डारा में 50 से 70 हजार भक्तों द्वारा भोजन किया जाता है. इसमें प्रकाश शेलके पाटिल, राजेंद्र शेलके पाटिल, प्रतीक शेलके पाटिल, सुमित शेलके पाटिल सहित कई भक्त अपना समय देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *