झारखण्ड

बोकारो थर्मल में एससी/एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर जुलूस-प्रदर्शन

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ बोकारो थर्मल में विभिन्न एससी/एसटी संगठन की ओर से आयोजित भारत बंद को लेकर लगभग 10 हजार की संख्या में बंद समर्थकों ने एक विशाल जुलूस निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया।

इसके बाद गोमो-बरकाकाना रेलखंड के बोकारो थर्मल स्टेशन के अप लाईन पर धरना में बैंठ गये। जुलूस में आंदोलनकारी गाजे-बाजे व तिरंगा झंडें के से लैंस थे। जुलूस अलग-अलग मार्गों से होकर रेलवे स्टेशन पहुंची। आंदोलनकारियों ने विधुत नगरी के विभिन्न बाजारों को घुम-घुमकर बंद कराया। बंद शांति पूर्ण रहा।

आंदोलनकारियों के निबटने के लिए बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर परमेश्वर लेंयागी दल-बल के साथ मोर्चा में डटे दिखे। आंदोलनकारियों ने पत्रकारों से कहा कि सरकार पहले आरक्षण में कटौति की। देश में 20 वर्षों में 12 लाख से ज्यादा उत्पीडन के मामले दर्ज हुए। इसके बाद भी सरकार एक्ट को बदलने में जुटी है। विकास व रोजगार देने की जगह लोगों के अधिकार से खिलवाड़ किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि अनुसूचित/जनजाति के लोगों को प्रताड़ित करने के लिए एक्ट में संशोधन किया जा रहा है। इससे समाज पीछे चला जायेगा। केंद्र सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करने जरूरत है। एक तो सपूर्ण देश में आदिवासी व दलितों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है, उन अत्याचारों को रोकने में केंद्र व राज्य सरकार विफल है। दूसरी ओर इस एक्ट में किए गए बदलाव के बाद दोनों समाज के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं और बढे़ंगी। अनुसूचित/ अनुसूचित जनजाति का आरक्षण समाप्त करने का कोई फैसला मंजूी नहीं किया जायेगा। जुलूस व प्रदर्शन में ऊपरघाट, गोनियांटो, कंजकिरो, नारायणपुर, गोबिंदपुर, बरई, पलामू, बोकारो थर्मल, काच्छो, पेंक, कथारा, गंझुडीह सहित अन्य जगहों के लगभग दस हजार की संख्या में शामिल थे। जिसमें मुख्य रूप से कालेश्वर रविदास, रामपुकार राम, अशोक पासवान, मनीष पासवान, गोबिंद राम, राजकुमार राम, लालमोहन तुरी, ललन तुरी, दिलीप तुरी, रामकुमार मंराडी, गणेश तुरी, सहदेव तुरी, मदन हेम्ब्रम, रविंद्र कुमार राम, उमेश राम, सुरेश राम, छोटन राम, रोशन तुरी, मनीष पासवान, भोला राम, सागर तुरी, रामू दास, रामचंद्र राम आदि शामिल थे।

भाकपा व माकपा ने दिया सर्मथन

एससी/एसटी कानून मे संशोधन के खिलाफ विभिन्न संगठनो द्वारा भारत बंद को आम जनता द्वारा भारी समर्थन से संपूर्ण बंद की सफलता पर सीपीएम व भाकपा ने अपना सर्मथन दिया। सीटू के राज्य सचिव कामरेड भागीरथ शर्मा, भाकपा नेता मो.शाहजहां, ब्रजकिशोर सिंह, जानकी महतो, आबिद परवेज ने समस्त जनता को बधाई देते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि एससी-एसटी कानून की पुर्णविचार हेतु आवश्यक पहल करें।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *