झारखण्ड

एक शाम प्रभु यीसू के नाम…

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

बोकारो क्लब में मसीही समाज ने श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पुनरुत्थान दिवस के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न कलीसियाआंे से आए मसीह समाज ने प्रभु यीशु के मृतकों में से जी उठने की घटना को स्मरण करके खुशियां मनाई। कार्यक्रम के शुभारंभ संत पॉल के पूर्व प्राचार्य सुरेश गायकवाड ने प्रार्थना की।

आयोजन में अलग-अलग जगहों से आए पास्टरों ने अपने अपने वचनों द्वारा यीशु मसीह के विश्वास प्रेम और बलिदान पर प्रकाश डाला। पास्टरों ने कहा कि जिस तरह से आज बोकारो थर्मल में पहली बार सभी कलीसियाओं कर जिस तरह से प्रभु को याद कर रहे है ये प्रभु का प्रेम ही तो है। जो हम सब को एक किया और इसी राह पर हमें निरंतर आगे बढ़नें की जरूरत है। इस अवसर पर पास्टरओ में कमल दास, पॉल करना, बिनु कश्यप, पी सुदर्शन, भाई वासन उपस्थित थे। गायन मंडली में भाई डेविड, राजू, पेंका, श्रेष्ठ गायकवाड़, जैकलिन गायकवाड, मून अनुग्रह, अमित राज, युक्ति एवं अंजलि द्वारा स्तुति एव प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया गया। जिससे लोग भक्तिमय में एवं आनंदित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता जी डेविड एवं धन्यवाद ज्ञापन एच लीमा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चर्च के सदस्यों में सुरेश गायकवाड, आर टाइट्स, टी. राजेश, टी. राकेश, सिमोन, अरुण कुमार, सतीश, संदीप, एबी शामवेल, बहन शालिनी, सुमित्रा दास, मनी, टी. पुष्पा, डॉली, शर्मिला, फिलोमीना सहित दर्जनों लोग का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *