उत्तराखंड

चम्पावत में सड़क किनारे फेंक दिया नवजात बच्ची का शव

दीपक शर्मा, लोहाघाट

तिलौन के पास रविवार सुबह महिलाओं ने सड़क किनारे पिरूल से ढके एक नवजात कन्या का शव देख इसकी सूचना ग्राम प्रधान शांति जोशी को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर एसएसआई आरएस डांगी के नेतृत्व में चम्पावत कोतवाली से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव की नाभी में अस्पताल से लगी हुई नीले रंग की क्लिप भी थी। इससे यह बात स्पष्ट हो गई कि संबंधित महिला का प्रसव घर में नहीं बल्कि अस्पताल में ही हुआ होगा। पैदा होने के कुछ ही देर बाद नवजात को सड़क किनारे फेंक दिया गया होगा। उसका सिर पूरा काला पड़ चुका था। इसके आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि शव करीब दो या तीन दिन पूर्व ही मौके पर फेंका गया होगा। एसएसआई ने बताया कि पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *