उत्तराखंड

लधियाघाटी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त, लोग परेशान

दीपक शर्मा, भिंगराड़ा
पाटी विकास खण्ड की लगभग आधी आवादी लधियाघाटी नाम से जानी जाती है जिसमें लगभग पाच दर्जन गांवों की संख्या है लधियाघाटी क्षेत्र में बीते दो वर्षों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या के चलते लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं पकड़ने से लोगों को दिन-रात घरों से बाहर निकल कर ऊंचे स्थानों से बात करनी पड़ती है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चले की लधियाघाटी क्षेत्र के लगभग 20 ग्राम पंचायतों में पच्चीस हजार की आबादी निवास करती है। जिसमें लगभग हजारों मोबाइल उपभोक्ता है। जिसके चलते लोगों की अपने चित परिचितों से हैलो हाय बंद हो गई है। क्षेत्र के प्रकाश चंद्र, श्याम सिंह, दिनेश चंद्र, रमेश चंद्र, उर्वादत्त, केशव दत्त, राम दत्त, शेखर जोशी, हीरा बल्लभ,उमेश चंद्र, सूरज सिंह, रमेश भट,दीपक शर्मा,जगदीश सिंह आदि ने क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने के साथ नेटवर्क ठीक करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *