उत्तराखंड

वर्षों से सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं महर पिनाना व भाट पिनाना के ग्रामीण

दीपक शर्मा, लोहाघाट
चम्पावत विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बिरगुल ग्राम महर पिनाना व भाट पानाना आजादी के समय से अभी तक यह दो गांव सड़क विहीन हैं.
मुख्य सड़क दुर्गानगर से महर पिनाना की दूरी करीब 8 किलोमीटर और भाट पिनाना 15 किलोमीटर है. सड़क सुविधा नहीं होने यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यहां का कोई आदमी बीमार होने पर जल्द उपचार से वंचित रह जाता है. जिससे अधिकांश दम तोड़ देते हैं. महर पिनाना और भाट पिनाना के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल से भी कई बार सड़क से जोड़ने की मांग की पर कोई फायदा नहीं हुआ. अब वर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी से भी पिछले एक वर्ष से मांग करते आ रहे हैं.


इन दोनों गांवों की आबादी लगभग डेढ़ हजार के आसपास है. सड़क सुविधा नहीं होने से यहां के ग्रामीणों को मजबूर होकर अपनी जन्म भूमि को छोड़कर चम्पावत, खटीमा व सितारगंज आदि क्षेत्रों की ओर पलायन करना पड़ रहा है.


सड़क सुविधा की मांग करने वालों में भगीरथ जोशी, जीवन चन्द्र , शेखर जोशी, खिलानन्द जोशी , उमेश जोशी, दुर्गादत्त, भवानी दत्त दिलवर जोशी, रमेश चन्द्र, सुभाष जोशी आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *