देश मनोरंजन मुंबई मेट्रो

अब सनी लियोनी के साथ यह अमेरिकन पोर्न स्टार भी नजर आएगी हिंदी फिल्म में

मुंबई, एजेंसी
सनी लियोन और शांति डायनामाइट के बाद अब एक अमेरिकन पोर्न स्टार भी बॉलीवुड में धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। सब कुछ ठीक रहा तो यह अमेरिकन पोर्न स्टार जल्द ही सनी लियोन के साथ एक हिंदी फिल्म में अभिनय करती दिखाई देगी। दिलचस्प बात यह है कि इस पोर्न स्टार को बॉलीवुड में लाने के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो डायरेक्टर लगे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो इस अमेरिकन पोर्न स्टार का नाम साशा ग्रे है।


बता दें कि पोर्न फिल्मों में काम करने से पहले साशा अमेरिकन मॉडलिंग इंडस्ट्री में भी धूम मचा चुकी हैं। उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। कैलिफोर्निया मैं 14 मार्च 1988 को जन्मी साशा ग्रे ने 18 साल की उम्र में ही पोर्न फिल्मों मैं काम करना शुरू कर दिया था।

इससे पहले टेलीविजन प्रोग्राम व पॉप कल्चर मैगजीन से उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। वह एक अच्छी म्यूजीशियन भी हैं। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि दो डायरेक्टर उन्हें अपनी अपनी फिल्मों में साइन करना चाहते हैं और इसके लिए वह कोई भी कीमत अदा करने को तैयार हैं।

वहीं, सूत्रों की माने तो एक डायरेक्टर सनी लियोन और साशा ग्रे को साथ लेकर दो पोर्न स्टार्स की कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। फिलहाल उनके नामों का खुलासा नहीं हो सका है।

सूत्र बताते हैं कि दोनों डायरेक्टर साशा से संपर्क साधने में जुटे हैं और एक की तो उनसे बात भी हो चुकी है।
बता दें कि इससे पहले एक और पोर्न स्टार शांति डायनामाइट भी बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं।

अगर सनी के बाद यह दोनों पोर्न स्टार भी बॉलीवुड में एंट्री करती हैं तो हिंदुस्तानी दर्शकों को आने वाली फिल्मों में बेहद हॉट फिल्में देखने को मिल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *