अजब-गजब दुनिया

इन गोरियों को नहीं भाते चॉकलेटी चेहरे

Share now

लंदन, एजेंसी
अगर आपका चेहरा चॉकलेटी है पर आप ही सोचते हैं कि कोई भी लड़की आप पर फिदा हो जाएगी तो जनाब गलतफहमी में मत रहिए और अपनी सोच बदलिए। लड़कियों को अब चॉकलेटी लड़की पसंद नहीं। यह हम नहीं बल्कि नॉर्थ अंब्रिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है. शोधकर्ताओं का दावा है कि लड़कियों को गोरे, चिकने, चॉकलेटी चेहरे वाले लड़के पसंद नहीं है क्योंकि लड़कियां उन्हें प्रेम शादी और सेक्स के लिए भरोसेमंद नहीं मानतीं.
शोध समूह के प्रमुख शोधकर्ता विश्व विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर निक नीव का कहना है कि लड़कियों को हल्की दाढ़ी वाले रफ्तार दिखने वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं. उन्हें क्लीन शेव याद घनी दाढ़ी वाले लड़कों की अपेक्षा लंबे समय तक साथ निभाने वाले साथी के रूप में हल्की दाढ़ी वाले लड़के पसंद आते हैं। इस रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने लड़कों के चेहरे की फोटो में 15 अलग-अलग बदलाव किए। इसके तहत नवीनतम तकनीक की सहायता से उनके चेहरे पर दाढ़ी 5 अलग-अलग स्तर पर दिखाई गई थी इसके बाद यह तस्वीरें 76 लड़कियों को दिखाई गई और उनकी पसंद पूछी गई। जवाब में क्लीन शेव लड़कों को पुरुष आक्रमकता वर्चस्व सामाजिक परिपक्वता और आकर्षण के आधार पर लड़कियों ने इन सबसे निचले पायदान पर रखा था। इसके विपरीत घनी दाढ़ी वाले लड़के सबसे कम आकर्षक और कम समय के रिश्ते के लिए सबसे खराब विकल्प बताए गए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *